मंगलवार 17 नवंबर 2026 - 06:20
दिन की हदीस | जीवनसाथी के चयन का मापदंड

इमाम अली रज़ा (अ.) ने एक रिवायत में जीवनसाथी के चयन के मापदंड तथा दीनदारी और अच्छे चरित्र के महत्व की ओर संकेत किया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, निम्नलिखित रिवायत ‘मीज़ानुल हिक्मा’ किताब से ली गई है। इस रिवायत का पाठ इस प्रकार हैः

امام رضا علیه‌السلام:

إِذَا خَطَبَ إِلَیْکَ رَجُلٌ رَضِیتَ دِینَهُ وَخُلُقَهُ فَزَوِّجْهُ، وَلَا یَمْنَعْکَ فَقْرُهُ وَفَاقَتُهُ.

इमाम अली रज़ा (अ) ने फ़रमाया:

जब कोई व्यक्ति तुम्हारे यहाँ विवाह का प्रस्ताव लेकर आए और तुम उसके दीन एवं चरित्र से संतुष्ट हो, तो उसके साथ विवाह करने के लिए सहमति दे दो। उसकी ग़रीबी और आर्थिक तंगी को उसके विवाह में बाधा न बनने दो।

मीज़ानुल हिक्मा, भाग 4, पेज 280।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha